सहकारी संघ से 44 वर्ष बाद हटा सपा का कब्जा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद:बीते लगभग चार दशक से अधिक समय से सहकारिता विभाग पर सपा का कब्जा था| लेंकिन इस बार बीजेपी ने जिले की सहकारिता से सपा का पत्ता साफ़ कर दिया| भाजपा के जिला महामंत्री शैलेन्द्र सिंह राठौर की पत्नी पूनम सिंह सहकारी संघ की अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुई|
नगर के रेटगंज स्थित जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष पद के लिए पूनम सिंह ने अपना पर्चा आरो रमेश चन्द्र यादव के सामने दाखिल किया| पूनम के विरोध में कोई भी पर्चा दाखिल ना होने पर उन्हें निर्विरोध निर्वाचित किया गया| उन्हें शाम चार बजे जीत का प्रमाण पत्र सौपा गया| समर्थकों ने शैलेन्द्र राठौर व निर्वाचित अध्यक्ष पूनम सिंह का मालाओं से स्वागत किया| जिला सहकारी संघ लि० के रिक्त प्रतिनिधि के पदों पर भी निर्वाचन हुआ| जिसमे इफ्को देहली के दिनेश चन्द्र मिश्रा,पीसीएफ लखनऊ के राजेश त्रिपाठी,पीसीयू लखनऊ के आनन्द किशोर दुबे,सत्यपाल सिंह आलू संघ फर्रुखाबाद,मनोज कुमार केन्द्रीय भंडारण निगम देहली,अरुणा देवी डीसीबी फर्रुखाबाद,संजीब गुप्ता डीसीबी,भूदेव सिंह यूपी उपभोक्ता संघ लखनऊ,शैलेन्द्र सिंह राठौर डीसीबी फर्रुखाबाद,अरुण कुमार यूपी उपभोक्ता सह संघ के प्रतिनिधि चुने गये|
सहकारी संघ पर लगभग 44 वर्षों से सपा के पूर्व सांसद छोटे सिंह का कब्जा था| जो समाप्त हो गया| इस दौरान जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत,सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह आदि रहे|