ससुराल आये पतंगसाज की तालाब में डूबने से मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर)गुरुवार शाम अपनी ससुराल आये पतंगसाज की तालाब में डूबने से मौत हो गयी| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है| पति-पत्नी में बीते कई महीने से विवाद भी चल रहा था|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला रकाबगंज निवासी 34 वर्षीय अमर सिंह कश्यप पुत्र विष्णु दयाल का विवाह थाना राजेपुर के ग्राम तेराखास निवासी लाला राम की पुत्री पूजा से हुआ था| अमर सिंह के दो मासूम पुत्री है| अमर सिंह के भाई सोनू ने बताया की वह दोपहर दो बजे अपनी ससुराल की कहकर निकला था| अमर सिंह ने ससुर लालाराम ने बताया की वह लोग अपने खेत में धान काट रहे थे| उन्हें सूचना मिली की उसके दामाद की गाँव के तालाब में डूबने से मौत हो गयी है| जिसके बाद सभी मौके पर पंहुचे और शव को बाहर निकाला|
घटना की सूचना पर थाना पुलिस के दरोगा संदीप कुमार मौके पर आ गए| उन्होंने शव को लोहिया अस्पताल पंहुचाया| जंहा डॉ० धर्मेंद्र कुमार ने अमर सिंह को मृत घोषित कर दिया| मृतक की पत्नी पूजा भी अपनी दोनों बेटियों के साथ लोहिया अस्पताल में पंहुच गयी| जंहा उसका रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक की माँ व भाई सोनू भी अस्पताल में आ गये| मृतक अमर सिंह पतंग की लकड़ी बनाने का काम करता था| बताया गया है कि पूजा और अमर सिंह के बीच बीते लगभग तीन महीने से विवाद चल रहा था| जिस कारण पूजा अपने मायके तीन महीने पहले आ गयी थी| आरोप है कि अमर सिंह दारु पीने का आदी था और पत्नी के साथ मारपीट करता था| जिस कारण वह मायके में रह रही थी|
पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|