सविता समाज ने निकाली कर्पूरी ठाकुर की शोभायात्रा

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

सविता समाज में कर्पूरी ठाकुर जयंती पर शोभायात्रा का आयोजन किया शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई निकली यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया|
ऐतिहासिक गुरुगांव देवी मंदिर से शोभा यात्रा का शुभारंभ अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने झंडी दिखाकर किया| इसके बाद यात्रा बीबीगंज,पक्का पुल,चौक,नेहरु रोड,घुमना,लाल दरवाजा होते हुए क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में समाप्त हुई| शोभायात्रा में कर्पूरी ठाकुर के साथ ही साथ सविता देव ऋषि की झांकी आकर्षण का केंद्र रही|
इस दौरान सविता महासभा उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव राकेश चंद्र फौजी,राधेश्याम फौजी,देवीदयाल,लालाराम श्रीवास्तव,अनूप कुमार शर्मा,रामचंद्र श्रीवास्तव,हरिओम,श्रीवास्तव,रामआसरे संजय कुमार,वेदराम श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे