सलमान बोले,फ़िक्र ना करो टाइगर अभी जिंदा है

FARRUKHABAD NEWS Narendra Modi Politics Politics-BJP Politics-CONG. लोकसभा चुनाव 2019

फर्रुखाबाद:लोकसभा चुनाव में राजनैतिक गलियारों से जुबानी हमले होने तेज हो गये है| जंहा पीएम मोदी ने ‘चौकीदार वॉर’ कर लोगों के बीच नई चर्चा को जन्म दे दिया है| इसी के बीच कांग्रेस ने भी अपने को किसी ने पीछे ना रहने के चलते एक नया वयान देककर चर्चा की चटनी को चाटने की तैयारी कर दी है| जिसके चलते पूर्व विदेश मंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि लोग चिंता ना करे टाइगर अभी जिंदा है| चौकीदारों पर सलमान ने टाइगर हमला किया है| जो राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है|
बीते दिन रायबरेली में प्रियंका गाँधी के आगमन से पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के साथ हुई जूतमपैजार पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है|उन्होंने कहा कि प्रियंका अपने घर आ रही थी|रायबरेली (अमेठी) उनका घर है| भाजपा उन्हें अपने घर में आने से रोंक रही है| उन्होंने कहा प्रियंका गाँधी की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है| इससे उनकी छबि धूमिल नही होगी|
झूठ से अब जूत पर उतर आयी बीजेपी-
सलमान खुर्शीद ने कहा कि भाजपा पहले झूठ ही बोलती थी अब जूत पर उतर आयी है|देश की परम्परा है कि आक्रोश वाले को भी फूल देतें है| लेकिन देश की इस परम्परा को बीजेपी तोड़ रही है|
कांग्रेस,प्रसपा,सपा व बसपा एक टेंट के नीचे-
सलमान ने कहा की कांग्रेस सात सीटों पर चुनाव नही लड़ेगी| हम चाहते थे की सपा-बसपा से गठबंधन हो जाये|लेकिन नही हुआ| उन्होंने कहा की औपचारिक रूप से गठबंधन नही हुआ लेकिन लक्ष्य का गठबंधन हो गया है| सभी पार्टियों का लक्ष्य एक है|उन्होंने कहा की विरोधी चिंता ना करे| टाइगर अभी जिन्दा है|जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा,पुन्नी शुक्ला,राकेश सागर आदि रहे|