सीएम योगी का बाप बोलने में पूर्व विदेश मंत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

FARRUKHABAD NEWS लोकसभा चुनाव 2019

फर्रुखाबाद:पूर्व विदेश मंत्री व कांग्रेस के प्रत्याशी सलमान खुर्शीद के खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी| जिसमे सलमान खुर्शीद के द्वारा योगी का बाप कहने के खिलाफ कार्यवाही का जिक्र किया गया है|पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली|
बीते दो दिन पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद के द्वारा एक प्रेस वार्ता में कहा था कि रिश्ते में तो हम योगी के बाप लगते है|इस वयान ने फ़िलहाल सियासी भूचाल मचा दिया है| सियासी जानकार सलमान के इस वयान को मुस्लिम मतदाताओ को अपने तरफ मिलने का एक फार्मूला बता रहे है| लेकिन हालात कुछ भी हो इस वयान की चर्चा जोरों पर है|
बीते दिन इस विवादित वयान से चुनावी आग में घी का काम किया| विश्व हिन्दू महासंघ ने सलमान का पुतला फूंका और मंगलवार को शहर कोतवाली में सलमान सलमान खुर्शीद के खिलाफ तहरीर दी और मुकदमा दर्ज करने की मांग की|विश्व हिन्दू महासंघ के नेता सौरभ सौरभ शुक्ला व अविनाश दुबे आदि ने तहरीर दी| पुलिस  ने तहरीर के आधार पर पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के खिलाफ 171 जी और 298 के तहत रिपोर्ट (एनसीआर) दर्ज की गयी है|