सरकार के फैसले के खिलाफ तीन सैकड़ा हस्ताक्षर

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-BJP Politics-CONG. विद्युत विभाग

फर्रुखाबाद(मोहम्मदाबाद):कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं उ.प्र. की प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर विधुत की बढ़ी दरों के खिलाफ कांग्रेस प्रदर्शन करेगी| जिसकी रणनिति भी कांग्रेस नें बनायी| जिसके चलते हस्ताक्षर अभियान चलाया गया||
कस्बे के भारतीय इंटर कालेज में कांग्रेसियों नें एक बैठक का आयोजन किया| जिसमे चार दिनों के विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम बनाया गया है। जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा घरेलू बिजली बिजली दरों में 8 से 12 फीसदी और औद्योगिक इलाकों में की दरों से 5 से 10 फीसदी बिजली की दरें बढ़ायी गयी हैं। सरकार के इस फैसले से मध्यम वर्गीय परिवार के लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। जिसका कांग्रेस विरोध करेगी|  उन्होंने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया| 300 लोगोंं ने सरकार के फैसले के खिलाफ हस्ताक्षर किये।
व्लाक स्तर पर भी चलेगा हस्ताक्षर अभियान
कांग्रेस यह हस्ताक्षर अभियान व्लाक स्तर पर भी चलायेगी| जिसकी जिम्मेदारी ब्लाक अध्यक्षों एवं ब्लाक प्रभारियों को सौंप दी गयी है। यह सभी अपने-अपने क्षेत्रों में हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे|
जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र नारायण मिश्रा, सोनी दीक्षित, बृजेश कुमार, श्यामलाल, ओमप्रकाश बाथम, जितेन्द्र सिंह , रतीराम, वीरपाल, नीरज सक्सेना,हरेन्द्र सिंह, चन्द्रसेन आदि रहे|