सम्पूर्ण समाधान दिवस में 32 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(कायमगंज) जिलाधिकारी मोनिका रानी, एसपी संतोष मिश्रा व सांसद मुकेश राजपूत ने तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में जाकर शिकायतों को सुना| मौके पर कुल 32 फरियादियों को मौके पर ही न्याय मिला|
सम्पूर्ण समाधान दिवस में भूमि, बिजली, सरकारी योजनाओ से सम्बन्धित शिकायते आयी| जिसमे जिलाधिकारी ने राजस्व सम्बन्धित शिकायतों के निस्तारण हेतु पुलिस को भी मौके पर जाने के निर्देश दिए| बिजली सम्बन्धित शिकायते अधिक आने से जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता कायमगंज को खुद सभी मामलों का वास्तविकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा| उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये की समाधान दिवस में आयी शिकायतों का मौके जाकर एक सप्ताह के भीतर समाधान करे| मौके पर कुल 32 शिकायतों का निस्तारण हो सका|
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ से सम्बन्धित मामलों की बैठक ली| उन्होंने पीडब्लूडी को बाढ़ में टूटी सडकों की सूची उपलब्ध कराने को कहा| उन्होंने ग्राम तीसराम की मडैया, कटरी धर्मपुर की पुलिया का निर्माण व कडहर मार्ग में हो रहे गड्डों को मिट्टी से भरने के निर्देश दिये| इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित गाँव पथरामई,चितार,हरसिंहपुर आदि में तटबंध बनाये जाने के भी निर्देश दिये|