सब्जी मंडी में सांसद ने परखी किसानों की समस्याएं

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP कृषि जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: सोमबार तड़के सांसद मुकेश राजपूत ने सब्जी मंडी पंहुच किसानों और आढतियों का दर्द सुना और सचिव को जल्द समस्या समाप्त होने के निर्देश दिये|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र की अर्रावाजपुर सब्जी मंडी सांसद मुकेश राजपूत पंहुचे| उन्होंने आढतियों से वार्ता की| आढतियों ने उन्हें बताया कि कई आढती मंडी में अव्यवस्था फैलायें है| उनकी आढत कही पर है और बैठते कही है| जिससे अव्यवस्था फैलती है| मंडी में शौचालय की कोई व्यवस्था नही है| जिससे किसानों को काफी समस्या का सामना करना होता है|
सांसद ने मंडी सचिव को निर्देश दिये की वह बिना पंजीकरण किये दुकान लगाये लोगों का भी पंजीकरण करे| ताकि व्यवस्था ठीक हो सके| उन्होंने प्रकाश व्यवस्था को भी दुरस्त कराने का भरोसा दिया| साथ ही साथ मंडी में निकली हाई टेंशन लाइन को भी दुरस्त करने के निर्देश दिये| मंडी में रखी मतपेटियों को किसी अन्य स्थान पर रखने की व्यवस्था करने को कहा| उन्होंने यह भी कहा कि छोटे किसानो को नाजायज परेशान ना किया जाये| मंडी में उनको भी बैठने की व्यवस्था की जाये| दिलीप भारद्वाज,संजीब गुप्ता आदि रहे|