सफाई मजदूर संघ ने चेयरमैंन को दिया 48 घंटे का समय

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद)यूपी सफाई मजदूर संघ अब नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ खुलकर उतर आया है| संगठन ने उसे 48 घंटे का समय दिया है| यदि 48 घंटे में मांगो को पूरा नही किया गया तो आन्दोलन की बात कही है|
संगठन के जिलाध्यक्ष नीरज वाल्मीकि अपने सचिव धर्मेन्द्र कुमार के साथ नगर पंचायत कार्यालय पंहुचे और अपने कर्मचारियों साथियों के साथ बैठक की| जिसमे सुशीला देवी को अध्यक्ष बनाया गया| वही बैठक में कहा गया की संविदा कर्मियों का एरियर मंहगाई भत्ता दिया जाये| सफाई कर्मियों को वर्दी, उपकरण उपलब्ध कराये जाये| इसके साथ स्वस्थ्य शिविर लगाया जाये| जिसमे सभी सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाये | इसका ज्ञापन नगर पंचायत कार्यालय के लिपिक को सौपा गया| वही उनके कर्मी का तबादला रोंकने की भी मांग की गयी|
नीरज वाल्मीकि ने बताया की दूसरे दिन भी सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर 48 घंटे का समय दे रहे है| यद मांगे नही मानी गयी तो आन्दोलन किया जायेगा|