सफाई कर्मियों ने नहीं उठने दिया नगर का कूड़ा

FARRUKHABAD NEWS PALIKA CHUNAV जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: अपनी मांगों को लेकर नगर-पालिका के सफाई कर्मी हड़ताल पर चले गये | हड़ताल के प्रथम दिन उन्होंने नगर का कूड़ा नही उठने दिया| वही उनके आन्दोलन में वाहन चालक भी आ गये| सभी ने जमकर प्रदर्शन किया|
उत्तर-प्रदेश सफाई मजदूर संघ के बैनर तले पालिका के सफाई कर्मियों ने बीते दिन एसडीएम सदर व प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अजीत सिंह को ज्ञापन सौपा था| जिसमे कहा गया था यदि 24 घंटे के भीतर उनकी मांगों पर कार्यवाही नही होती है तो वह हड़ताल पर चले जायेगे| इसी के तहत अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर वह बुधवार को हड़ताल ओपर चले गये| सफाई कर्मियों ने नगर पालिका की कूड़ा गाड़ियों को पालिका से आगे जाने नही दिया| वही सभी ने जमकर नारेबाजी की| संगठन के जिलाध्यक्ष नीरज वाल्मीकि के नेतृत्व में सफाई कर्मी टाउन हाल पर एकत्रित हुये और प्रदर्शन किया|
जिलाध्यक्ष नीरज वाल्मीकि ने बताया कि जब तक उनकी मांगों पर विचार नही होगा तब तक हड़ताल जारी रहेगी| नगर में कूड़ा उठने नही दिया जायेगा| इस दौरान मुकेश वाल्मीकि, धर्मेन्द्र वाल्मीकि, रवि कुमार, मनीष कुमार आदि रहे|