सप्ताह भर में बूथ कमेटी पूर्ण करें सपा कार्यकर्ता

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa सामाजिक

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के लिये लगातार सक्रिय होती जा रही है| इसके लिये सभी सम्बन्धित पदाधिकारियों को बूथ कमेटी पूर्ण कर पार्टी कार्यालय पर जमा करने के निर्देश दिये गये है|
शहर के आवास विकास स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर एक जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया| जिसकी अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी ने की| उन्होंने कहा कि आगामी 15 जुलाई तक हर कीमत पर बूथ कमेटी बना दी जाये| ताकि उन्हें लखनऊ पार्टी कार्यालय में जमा किया जा सके| पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा कि जंहा भी बूथ कमेटी बने उस तरफ के पूर्व विधायक से भी सलाह ली जाये|
पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित ने कहा कि समय भाषण देने का नही है| बीजेपी द्वारा बनाये गये बीएलओ घर पर ही बैठकर वोट बना रहे है| इस पर भी नजर रखने की जरूरत है| मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी पुष्प राज जैन पप्पी ने कहा कि कार्यकर्ता आगामी 2019 के चुनाव के लिये लग जाये| सभी अपना बूथ मजबूत कर ले| जिसके बाद कोई ताकत हरा नही पायेगी| भाजपा वोट कटवाने में लगी है | इस लिये सभी को सक्रिय होना पड़ेगा| सपा के बूथों को बीजेपी दूर ले जाने का काम कर रही है|
इस दौरान मोहित गंगवार,मनमोहन मिश्रा, देवेन्द्र जग्गू यादव, अनिल मिश्रा, पंकज गुप्ता, शिवपाल यादव, पुष्पेन्द्र यादवव, जीतू यादव, इलियास मंसूरी आदि रहे| संचालन जिला महासचिव मंदीप यादव ने किया |