सप्ताह भर भागवत कथा की अमृत वर्षा

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक

फर्रुखाबाद: श्रीमदभागवत कथा की अमृतवर्षा होने जा रही है| जिसका शुभारम्भ 28 जनवरी को होगा| आयोजकों ने सभी तैयारी पूर्ण कर ली है|
वृंदावन गली स्थित रामदुलारी मंदिर में कथा व्यास मनोज अग्निहोत्री के द्वारा कथा का पाठ किया जायेगा| 28 जनवरी को कलश यात्रा, 29 जनवरी को गणेश पूजन का आयोजन होगा| 3 फरवरी को कथा समापन के बाद प्रीती तिवारी के संयोजन में अध्यात्मिक कवि गोष्ठी भी आयोजित होगी| 4 फरवरी को भंडारे का आयोजन भी होगा| यज्ञाचार्य राकेश दीक्षित होंगे| उमाशंकर गुप्ता, सोनू त्रिवेदी, जितेन्द्र तिवारी, राजेश मिश्रा, राकेश तिवारी आदि रहे|