सपा-बसपा गठबंधन ही जीतेगा यूपी की सीटें

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BSP

फर्रुखाबाद:बहुजन समाज पार्टी की लोकसभा क्षेत्र के कार्यकताओं की बैठक में भाजपा ही निशाने पर रही| उन्होंने भाजपा और मोदी पर तीखे राजनैतिक तीर छोड़े| इस दौरान कहा गया कि मोदी की जुमलेबाजी से देश परिचित हो गया है| इस लिए जनता का रुझान केबल सपा-बसपा गठबंधन पर ही टिका है| यूपी ने गठबंधन मोदी राज को उखाड़ के फेंक देगा|
नगर के बढ़पुर स्थित पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल के निर्माणाधीन विधालय परिसर में आयोजित सम्मेलन में पंहुचे मुख्य मंडल कोआर्डिनेटर नौशाद अली ने गणेश प्रतिमा व भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया| इसके बाद उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में 70 वर्षों तक कांग्रेस का राज रहा| इसमे भी यूपी में कांग्रेस ने 38 वर्ष राज किया| इसके साथ ही साथ भाजपा में भी यूपी में काफी लम्बे समय तक राज किया| लेकिन देश को दिया क्या गया है| इसके साथ ही साथ जब भाजपा और कांग्रेस जब चुनाव लड़ती है तो धन्नासेठों से पैसा लेकर उसे पानी की तरह बहाया जाता है| भाजपा के फैसलों से जनता काफी आहत है| अचानक जनता की मेहनत की कमाई का पैसा नोटबंदी के नाम पर बैंको में जमा करा लिया| इसके बाद जब जनता लेनें गयी तो उसे रुपयों की जगह पुलिस की लाठी खानी पड़ी|
उन्होंने कहा जनता अब जागरूक हो गयी है| सपा-बसपा गठबंधन भाजपा को केंद्र से साफ़ कर देगा| यूपी की सभी सीटें गठबंधन के खाते में जायेंगी| लेकिन अभी तक किसी भी जिले का प्रत्याशी तय नही हुआ है| उन्होंने मनोज अग्रवाल को बसपा का लोकसभा प्रभारी घोषित कर दिया है|
इस दौरान भीम राव अम्बेडकर,मुख्य जोंन इंचार्ज कानपुर मंडल नरेंद्र कुशवाह,मुकेश कठेरिया,मंडल प्रभारी जंगली लाल वाथम,चेयरमैंन वत्सला अग्रवाल,पंकज प्रकाश,अरविन्द ठाकुर,बंटी मिश्रा,जैमिनी राजपूत,जिलाध्यक्ष विजय भाष्कर,इटावा निलाध्य्क्ष अनिल सागर आदि रहे|