सपा पदयात्रा के दौरान फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग रहा जाम के हवाले

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद: सपा की पदयात्रा के दौरान फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग लगभग जाम के हबाले ही रहा| टैम्पो के साथ ही बाइक चालक भी जाम में फंसे रहे| पदयात्रा में भीड़ अधिक होने से तकरीबन एक घंटे तक मुख्य मार्ग पर वाहन जाम में फंसे रहे|
दोपहर लगभग 12 बजे सपा की पदयात्रा निकली| जिसमे सबसे आगे साउंड की गाड़ी चल रही थी| उसके पीछे सपा नेताओं का जत्था था | जिससे फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग पर जाम के हालात बन गये| कई जगह एम्बुलेंस गम्भीर मरीजो को लेकर निकली लेकिन रास्ता ना मिलने से वह केबल अपना हुटर ही बजाती है| वही सपा के जाम में बीजेपी के एक विधायक की गाड़ी फंस गयी| जाम के यह हालात तब तक रहे जब तक पदयात्रा कलेक्ट्रेट नही पंहुच गयी|