सपा के सरदार की अल्पसंख्यक सभा प्रदेश सचिव पद पर ताजपोशी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:समाजवादी पार्टी में बीते कई वर्षों से सक्रिय सरदार तोषित प्रीत को दीवाली का तोहफा दिया है| जिसके चलते उन्हें अल्पसंख्यक सभा का प्रदेश सचिव बनाया गया है|
सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहे महेन्द्र कटियार के करीबी माने जाने वाले सरदार तोषित प्रीत पार्टी के कार्यक्रम में भी सक्रिय नजर आते है| सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सरदार तोषित प्रीत को दीवाली पर बड़ा तोहफा दिया है| जिसके चलते अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने तोषित को सपा अल्पसंख्यक सभा का प्रदेश सचिव बनाया है|
तोषित ने बताया की उन्हें पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है वह पूरी ईमानदारी से पूरी करेंगे| जिला महासचिव मंदीप यादव ने बताया की तोषित की अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव के पद पर ताजपोशी किये जाने की सूचना पार्टी कार्यालय को प्राप्त हो गयी है|