सपा ने प्रभारियो को सौपी बूथों की जिम्मेदारी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:समाजवादी पार्टी ने सदर विधान सभा क्षेत्र की बैठक का आयोजन किया| जिसमे मतदाता पुनरीक्षण हेतु बूथ प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये|
पार्टी के आवास विकास कार्यालय पर बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी ने की| जिसमे पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित ने कहा कि प्रभारियों का एक बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाये| जिला महासचिव मंदीप यादव ने विधान सभा कमेटी जल्द से जल्द घोषित करने की बात कही| महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने सभी प्रभारियों से कहा कि वह तेजी के साथ कार्य करे| उन्होंने सभी प्रभारियों को बूथों की जिम्मेदारी सौपी|
पूर्व जिला महासचिव समीर यादव, मशरुर खां, इलियास मंसूरी, संजीब मिश्रा, अरविन्द वाथम,बंटी यादव, बाबू राम गुप्ता, रफी अहमद, शिव शंकर शर्मा आदि रहे|