सपा नेता के इशारे पर बुना गया जाल: मुकेश राजपूत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: सांसद मुकेश राजपूत पर लगे आरोपों को उन्होंने सिरे से ख़ारिज कर दिया| उन्होंने कहा की जिला पंचायत चुनाव को प्रभावित करने के लिये सपा नेता सुबोध यादव का हाथ बताया| सांसद ने कहा कि वह इससे घबराने वाले नही है| उन्होंने पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वह मांग करते है कि निष्पक्ष जाँच हो| फर्जी बदमान करने वालो को जिला पंचायत के चुनाव के बाद निपटा जायेगा|

सांसद ने अपने आवास पर बुलाई गयी प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि तीन चार दिन पूर्व उनके पास सुबोध के साथ चलने वाले कुछ लोग आये जो उनके भी शुभ चिन्तक था| उनसे बताया की सुबोध फर्जी बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर रहे है| सांसद ने कहा कि वह धन्यवाद देने है उन लोगो को कहा कि वह बलात्कार का तो मुकदमा दर्ज नही करा सके|

उन्होंने आरोप लगाया कि बीते लोक सभा चुनाव में पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव के पुत्र सचिन यादव , पूर्व सपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह सहित कई लोगो को इसी तरह से फर्जी मुकदमे दर्ज करा चुके है | उनका राजनैतिक इतिहास ही अपराध से शुरू होता है| सांसद ने आरोप लगाया की सुबोध पर पूर्व में ही दो दर्ज मुकदमे दर्ज है | उनके पिता पूर्व विधायक रामेश्वर पर 100 से अधिक मुकदमे दर्ज है| उन्हें जिला प्रशासन को जिले से बाहर करना चाहिए| सुबोध ने गरीब आदमी को मोहरा बनाया है| उन्होंने साफ़ कहा कि सरकार जाने के बाद भी सभी भी जिले में सुबोध की चल रही है |