सभासद पद के 16 के नामांकन वापस

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA PALIKA CHUNAV Politics

फर्रुखाबाद: नगरिया निकाय चुनाव में फर्रुखाबाद, कमालगंज व मोहम्मदाबाद में से सर्वाधिक सदस्यों ने फर्रुखाबाद के वार्डो से पर्चा वापस कर लिया| जिससे कई प्रत्याशियों के समीकरण बने तो कई का सियासी गणित बिगड़ गया|

फर्रुखाबाद नगर पालिका में वार्ड 28 से आरती, वार्ड 31 से नजरीन, वार्ड 27 से सपा की रजिया अंसारी, वार्ड 22 ललित दुबे, वार्ड 23 परिदा ताहिरवार्ड एक से अर्चना व शारदा देवी, वार्ड 9 से रामबेटी, वार्ड 10 से सीमा कटियार, वार्ड 8 से निरस्त हुये सपा प्रत्याशी विमला देवी व वार्ड 17 से गौरव सहित कुल 11 नामांकन पत्र वापस हुये| जिससे कुल 71 पर्चो में से तीन वापस हो जाने से अब केबल 68 सभासद प्रत्याशी मैदान में है|

वही कमालगंज में वार्ड 3 से मना देवी, वार्ड 10 से सर्वेश कुमार ने अपना पर्चा वापस कर लिया| वही मोह्म्मदबाद नगर पंचायत के वार्ड 3 सुरेश, वार्ड 9 आरती व वार्ड 12 से प्रियंका ने अपना पर्चा वापस ले लिया|