सपा कार्यालय पर पूर्व मंत्री ने किया ध्वजारोहण

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद: स्वतन्त्रता दिवस पर समाजवादी वादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री सतीश दीक्षित ने पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ ध्वजारोहण किया| साथ ही साथ स्वतन्त्रता संग्राम की गाथा का भी वर्णन किया|

शहर के आवास विकास स्थित सपा के जिला कार्यालय पंहुचे पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री सतीश दीक्षित ने बीते मंगलवार को जिलामहासचिव समीर यादव व अन्य कार्यकर्ताओ के साथ झंडा रोहण किया| बाद में उन्होंने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित भी किया| उन्होंने कहा की देश की आजादी के दिवानो का बलिदान देश युगों-युगों तक याद करेगा| समीर यादव ने कहा कि देश आजाद कराने में जिन महान लोगो ने अपने प्राण तक दे दिये आने वाला समाज इसे सदा याद करेगा| पुष्पेंद्र यादव आदि मौजूद रहे|
वही हिन्दू युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकांत कटियार ने अपने साथियों के साथ चाँदपुर गाँव में अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया| गरीब बच्चो को खाने की चीजे भी वितरित की गयी| अमित यादव, संजू यादव, गौरव राजपूत. मोहित मिश्रा अविनाश, मोहित आदि मौजूद|