सपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के घर ताला तोड़कर बंदूक सहित अन्य सामान चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:बीती रात चोरो ने सपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री रहे सर्वेश आंबेडकर के घर से लाइसेंसी बंदूक सहित अन्य सामान चोरी हो गया| पुलिस ने मौके पर जाँच पड़ताल की|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के अम्बेडकर नगर भोलेपुर निवासी सर्वेश अम्बेडकर वर्तमान में लखनऊ में रह रहे है| उनके अम्बेडकर नगर स्थित आवास पर ताला पड़ा था| चोरों ने बीती रात उनके घर का ताला तोड़कर कमरे में रखी दोनालू लाइसेंसी बंदूक के साथ अन्य सामान चोरी कर लिया| सुबह घटना की सूचना मिलने पर एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ सिटी रामलखन सिंह सरोज व कोतवाल झाँझन लाल सोनकर ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|
सर्वेश अम्बेडकर ने जेएनआई को बताया कि वह लखनऊ में है उन्हें चोरी होने की जानकारी मिली है| वह दोपहर बाद तक घर पंहुच रहे है| प्रभारी निरीक्षक झाँझन लाल सोनकर ने बताया कि जाँच की जा रही है|