सपा,बसपा व कांग्रेस बिन दुल्हे की बारात: केशब प्रसाद मौर्य

FARRUKHABAD NEWS Politics- Sapaa Politics-BJP Politics-BSP Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:जनपद आये उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जिले के 33 मार्गो के साथ ही रेलवे ओवरब्रिज के साथ कुल 15843.64 लाख की योजनाओं का बटन दबाकर शिलान्यास किया| इस दौरान वह पूरी तरह से विरोधियों पर हमलावर रहे| उन्होंने कहा आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी फिर से पीएम बनेंगे| लेकिन विरोधी महागठबंधन बना रहे है| लेकिन यह सभी जानते है विरोधी दल सपा,बसपा व कांग्रेस बिन दुल्हे की बारात है|
नगर के क्रिश्चियन कालेज मैदान में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम पंहुचकर उन्होंने कहा की पिछली सरकारों ने हाई-वे बनाये लेकिन गरीबों की तरफ नही देखा| लेकिन योगी सरकार ने पूरे सूबे में 1361 गाँव चिन्हित किये है| जिसमे से कुल 22 गाँव फर्रुखाबाद के भी है| जिन गाँवो को मुख्य मार्गों से जोड़ा जायेगा| अब सड़क कागजों पर नही मौके पर बनती है| जो अधिकारी निर्माण कार्य में धांधली करेंगे उनकी जगह जेल में होगी| उन्होंने सपा सरकार का नाम लिए बिना कहा की पहले केबल 5 जिलों का विकास होता था लेकिन योगी सरकार में 75 जिलों का विकास हो रहा है| प्रदेश में बेईमानी खत्म हो गयी| किसान व आम आदमी को बिजली लगातार मिल रहे है|
उन्होंने कहा की शिक्षा के क्षेत्र में भी अहम कार्य योगी सरकार ने किये है| प्रदेश के विधालयों को नकल मुक्त बनाया है| सरकार ने नकल रहित परीक्षा देखर जिन 20 सूबे के विधार्थियों ने अब्बल नम्बर हासिल किये उनमे से एक बच्चा फर्रुखाबाद का भी है|
उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा,बसपा व कांग्रेस मोदी हटाओ की बात कर रही है| लेकिन मोदी कह रहे है कि गरीबी हटाओं| यदि मोदी ने कुछ नही किया तो फिर विपक्ष महागठबंधन क्यों कर रहे है| मुद्दा बिहीन विपक्ष नही जानता की आगामी 2019 में मोदी ही देश के पुन:पीएम बनेंगे| उन्होंने कहा की सौ में 60 हमारा बांकी सब बटवारा| उन्होंने कहा की विपक्ष बिना बात के हल्ला कर रहा हैयह सभी जानते है की विपक्ष बिन दुल्हे की बारात है| एक दिन वो आयेगा जब पूरा विपक्ष जय श्रीराम बोलेगा|
रामलला की भूमि पर नही लगेगी बाबर के नाम की एक ईंट
उपमुख्यमंत्री ने कहा की अयोध्या श्रीराम की है| उस पर किसी बाबर के नाम पर एक ईंट भी नही लगेगी| अयोध्या में केबल राममन्दिर ही बनेगा|
बीजेपी कार्यकर्ताओं की बात को महत्व दें अफसर
उन्होंने कडे शब्दों में मंच से कहा कि बीजेपी का कार्यकर्ता किसी भी अधिकारी के पास जाता है तो उसकी शिकायत को प्रमुखता से ध्यान दिया जाये| यदि कोई अफसर कार्यकर्ताओं की नही सुनेगा तो उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लायी जायेगी|
सांसद मुकेश राजपूत,जिलाध्यक्ष डॉ० भूदेव राजपूत,विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी,सुशील शाक्य,अमर सिंह खटिक,नागेन्द्र सिंह राठौर,डॉ० रजनी सरीन,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह,दिनेश कटियार,पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार,प्रांशु दत्त द्विवेदी,जिलाधिकारी मोनिका रानी,एसपी संतोष मिश्रा,सीडीओ अपूर्वा दुबे आदि मंच पर रहे|