सपाईयों को लोहिया के सिद्धांतों पर चलने की नसीहत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:समाजवादी चिन्तक कहे जाने वाले डॉ० राममनोहर लोहिया की जयंती पर उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प सपाईयों ने लिय| सपाईयों ने उसके चित्र व उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया|
नगर के आवास-विकास स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित विचार गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी ने की| उन्होंने कहा कि लोहिया जी की फर्रुखाबाद कर्मभूमि रही है| उन्होंने 1963 में यंहा से चुनाव जीता था| इस लिये लोहिया की कर्मभूमि में कोई भी प्रत्याशी को उसका जीतना तय है|
पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित ने लोहिया के नाम से पुस्तकालय बनाये जाने की राय रखी| और कहा कि अगली पूण्यतिथि पर तैयार हो जाना चाहिए| पूर्व सांसद मुन्नू बाबू ने कहा कि लोहिया एक निर्भीक राजनेता थे| पूर्व लोक सभा प्रत्याशी सचिन यादव ने कहा कि लोहिया देश इ बड़े नेता थे | डॉ० लोहिया का नारा था कि रोटी कपड़ा सस्ती हो, दवा-पढाई मुफ़्ती हो| इसी रास्ते पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भी चल रहे है| महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि लोहिया का सपना था कि सभी को बराबरी का दर्जा मिलना चाहिए| सपा सुप्रीमो इसी फार्मूले पर संगठन का संचालन कर रहे है| जिला महासचिव मंदीप यादव ने कहा कि हमे लोहिया के जीवन से सीख लेने की जरूरत है|
इस दौरान शिवपाल यादव, विवेक यादव, मनमोहन मिश्रा, बिल्लू श्रीवास्तव, युनूस अंसारी आदि रहे|