सत्ता की हनक के आगे मानवता हुई तार-तार

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: कहते है की जब इन्सान आसमान की बुलंदी पर होता है तो वह नीचे वाले लोगों को कीड़े-मकौड़े से अधिक नही आंकता है| मानवता और सदाचार का इंस्टीट्यूट चलाने वाली बीजेपी ने यह साफ कर दिया की आखिर उनकी नजर में मानवता की क्या मिसाल है| केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री की पीएसओ डियूटी पर तैनात दरोगा ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली| यह घटना उनके जनपद की सीमा में प्रवेश से चंद मिनट पूर्व की है| दरोगा की मौत पर मंत्री को सांत्वना देने तक का समय नही मिला|
बताते चले की बीती रात की एसपी संतोष मिश्रा ने मृतक दरोगा की कोतवाली फतेहगढ़ में तैनाती की थी| मंगलवार को उनकी डियूटी जिले में आ रह केन्द्रीय वित्त राज मंत्री की पीएसओ डियूटी पर लगा दी गयी| हुल्लापुर चौराहे के निकट मंत्री को जनपद लाने के लिये खड़े दरोगा ने अपनी सर्विस रिबल्वर से गोली मार ली और उसे लोहिया अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया| घटना के तत्काल बाद उनका काफिला नगर में आया गया| उन्होंने कई कार्यकमों में भी हिस्सा लिया| इस दौरान दरोगा का शव लोहिया अस्पताल में रखा था| चर्चा जोर पर थी की मंत्री इस गम्भीर घटना पर कुछ समय जरुर देंगे| लेकिन सभी गलत सोंच रहे थे| मंत्री लोहिया अस्पताल की सड़क से गुजर कर कायमगंज के लिये रवाना हो गये|
मंत्री का इस गम्भीर मुद्दे पर भी जनता इ बीच ना जाना चर्चा का विषय बना है|