सचिन के नेतृत्व में बीजेपी के आधा सैकड़ा पदाधिकारी व प्रधान सपा में शामिल

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP राष्ट्रीय सामाजिक

फर्रुखाबाद:लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनिति में जोड़तोड़ की राजनीति शुरू हो गयी है| जिसके चलते समाजवादी पार्टी कुल 44 बूथ अध्यक्ष व ग्राम प्रधानों को सपा में शामिल करा दिया गया| जिससे बीजेपी में हडकंप है|
पूर्व लोक सभा प्रत्याशी रहे सचिन यादव पूर्व मंत्री बाबू राजेन्द्र सिंह यादव के परिवार से ताल्लुक रखते है| उनके पिता तकरीबन 7 बार अमृतपुर विधान सभा से विधायक रहे और सपा की अखिलेश सरकार में लाल बत्ती की गाड़ी में भी चले| सचिव यादव ने अपनी पारिवारिक राजनीति से जो हुनर सीखा उसका प्रयोग सोमबार को लखनऊ में कर दिया| सचिन ने भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर के खेमे में सेंधमारी की|
सोमबार को सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के सामने उन्होंने बीजेपी के जहानगंज मंडल के उपाध्यक्ष विजय तिवारी, मंडल महामंत्री योगेन्द्र सिंह राठौर, अरविन्द कटियार,सेक्टर अध्यक्ष लाखन सिंह राठौर व मोरपाल राठौर, श्रवण तिवारी के साथ ही तकरीबन दो दर्जन से अधिक बीजेपी के बूथ अध्यक्ष, कायमगंज के दो पूर्व प्रधान के साथ ही 7 ग्राम प्रधान, मोहम्मदाबाद के बीजेपी सक्रिय सदस्य ठाकुर उदय प्रताप सिंह को सपा की सदस्यता ग्रहण करा दी| भोजपुर विधान सभा से दो दर्जन से अधिक बूथ अध्यक्ष सपा में चले जाने से बीजेपी में खलबली मच गयी है| लखनऊ में सपा कार्यालय पर पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव, राजेन्द्र चौधरी, जीतू यादव,विवेक यादव, राजन यादव, हरवेद यादव, सतेन्द्र प्रधान सिरोली, भोला यादव आदि रहे|
बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ० भूदेव सिंह राजपूत ने बताया की बीजेपी के बूथ अध्यक्षों के सपा में शामिल होने का मामला उनकी जानकारी में अभी नही है| इतनी बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष सपा में जाने के बारे में उन्होंने कहा की पूरे मामले की जानकारी की जायेगी|

Comments are closed.