संस्कार भारती ने किया विभूतियों को सम्मानित

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखबाद:अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती व राष्ट्रिय कवि संगम के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जादूगर व साहित्यकार प्रोफेसर शिवेंद्र विजय स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया| जिसमे विभिन्न कावियो ने पहुंच कर अपने अपने विचार रखे|
नगर के सरस्वती शिशु मंदिर सेनापति में आयोजित कार्यक्रम शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ| कार्यक्रम में साहित्यकार प्रोफ़ेसर शिवेंद्र विजय स्मृति सम्मान स्मृति अग्निहोत्री,जादूगर शिवेंद्र विजय स्मृति सम्मान जादूगर विष्णु शर्मा एवं दफेदार दीक्षित,अंचल स्मृति सम्मान गरिमा पांडेय को प्रदान किया गया|
कार्यक्रम इसके बाद सरस्वती वंदना और माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी| कार्यक्रम कि अध्यक्षता करते हुए भारती मिश्रा ने नारी के अस्तित्व से सम्बंधित कविता पड़ी| इंदू अंचल ने स्वर्गीय दफेदार दीक्षित कि स्मृति को अपने गीतों में ताजा किया| जादूगर करुणा शंकर गोगा व राधाकृष्ण श्रीवास्तव ने जादू कार्यक्रम में प्रस्तुत किये|कार्यक्रम कि अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष संजय गर्ग ने की|
इस दौरान हिंदी साहित्य सम्मलेन की पूर्व अध्यक्ष डॉ० रजनी सरीन,पूर्व प्राचार्य केएम सचदेवा,डॉ० आर के गुप्ता,डॉ० राजकुमार,डॉ० विनोद तिवारी,योगेंद्र शुक्ला,आदेश अवस्थी,सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य हुकुम सिंह,सुरेंद्र पांडेय,अनुराग पांडेय,रविंद्र भदौरिया अनुभव सारस्वत आदि लोग उपस्थिति रहे|