संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री बने सुरेन्द्र पाण्डेय

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: संस्कार भारती में बीते कई वर्षो से निष्ठाभाव ने कार्य कर रहे सुरेन्द्र पाण्डेय को संगठन ने प्रांतीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी है| साथ ही अतुल कपूर को प्रांतीय उपाध्यक्ष बनाया गया है|
जनपद उरई में सम्पन्न हुई संस्कार भारती कानपुर प्रान्त पूर्व यूपी की साधारण सभा की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय अधिकारी उत्तर पश्चिम के क्षेत्र प्रमुख डॉ० सुरेश बबलानी ने कार्यक्रम में जनपद फर्रुखाबाद की कार्यकारणी की घोषणा की गयी| जिसमे प्रांतीय अध्यक्ष डॉ० देवेन्द्र त्रिपाठी ने अतुल कपूर को प्रांतीय उपाध्यक्ष, सुरेन्द्र पाण्डेय को प्रांतीय महामंत्री, साधना श्रीवास्तव को भू-अलंकरण विधा संयोजक, अखिलेश पाण्डेय को प्राचीन कला विधा संयोजक, रविन्द्र भदौरिया को कलाकुंज प्रतिनिधि, रचना कपूर व डॉ- सर्वेश श्रीवास्तव को प्रांतीय सदस्य एवं अरविन्द दीक्षित को विभाग संयोजक बनाया गया है|
पदाधिकारियों की घोषणा होने पर उनका भव्य स्वागत जनपद में स्वागत समिति ने किया| इस दौरान डॉ० रविन्द्र यादव, कार्यकारी अध्यक्ष संजय गर्ग, सचिव, आकांक्षा सक्सेना, कोषाध्यक्ष आदेश अवस्थी आदि रहे|