संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल से ठप होंगी स्वास्थ्य सेवाएं!

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:एनएचएम संविदा कर्मियों ने अब आर-पार की लड़ाई लड़ने अक मन बना लिया है| इसके लिए खाका पूर्व में की खीचा जा चुका है| संविदा कर्मियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था लगभग ठप होने के आसार होंगे| कई स्वास्थ्य केंद्र केबल संविदा कर्मियों व चिकित्सकों के भरोसे चल रहे है|
लोहिया अस्पताल के ओपीडी हाल में राष्ट्रिय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया| महामंत्री नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि आगामी 21 जनवरी को होने वाली अनिश्चित कालीन हड़ताल में जिले में विभिन्य सीएचसी,पीएचसी जिला अस्पताल,नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर काम करने वाले सात सैकड़ा संविदा स्वास्थ्य कर्मी कार्यरत है| हड़ताल पर जाने से वह सभी ठप होनें की कंगार पर होंगे| इसके साथ ही जनपद की आशाएं भी हड़ताल में शामिल होंगी|
उन्होंने बताया की अनिश्चित कालीन हड़ताल से 21 जनवरी से शुरू हो रहा टीवी जाँच का कार्यक्रम भी पूरी तरह से बाधित होगा| संगठन अपनी चार सूत्रीय मांगो को लेकर आन्दोलन कर रहा है| इस दौरान उपाध्यक्ष प्रांजूल तिवारी,डॉ० गौरव कुमार,संजय कुमार वाथम,साबिर हुसैन,डॉ० जमीरुद्दीन ,डॉ० धर्मेन्द्र यादव,रोहित सिंह,आलोक तिवारी,शिवम राजपूत आदि रहे|