संबिधान जलाने वालों के खिलाफ हो देशद्रोह की कार्यवाही

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:बीते दिनों कुछ असामाजिक तत्वों ने संबिधान को फाड़कर जलाने का प्रयास किया| जिससे आक्रोशित होकर संबिधान बचाओ देश बचाओं समिति ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया और राष्टपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा|
फतेहगढ़ के डॉ० अम्बेडकर तिराहा जेएनबी रोड पर समिति के सदस्य व पदाधिकारी एकत्रित हुये| सभी ने एक स्वर में कहा कि बीते दिनों दिल्ली में संसद के निकट पुलिस थाने के सामने कुछ लोगों ने संबिधान को फाड़कर जलाने का प्रयास किया| इसके साथ ही डॉ० अम्बेडकर मुर्दाबाद के नारे लगाये थे| उनके साथ देशद्रोह की कार्यवाही की जायेगी|
सभी ने जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पंहुच डीएम मोनिका रानी को ज्ञापन सौपा| इस दौरान जबाहर सिंह गंगवार,नानक चन्द्र, विनोद कुमार, डॉ० श्याम लाल निर्मोही आदि रहे|