संदिग्ध हालत में रेलवे लाइन पर पड़ी मिली युवती की लाश

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीती रात किसी समय संदिग्ध हालत में एक युवती ने ट्रेन से कटकर जान से दी| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर आ गयी| पुलिस ने जाँच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम अमानाबाद निवासी 19 वर्षीय अनीता पाल पुत्री जग्न्न्नाथ पाल का शव थाना क्षेत्र के शेखपुर के निकट गुमटी नम्बर 138 पर सुबह शौच गये लोगों ने पड़ा देखा| लेकिन उसकी शिनाख्त नही हो पायी | घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने भी शिनाख्त कराने का प्रयास किया| लेकिन पता नही चला| काफी देर के बाद मृतका का भाई सुनील कुमार ने मौके पर जाकर अपनी बहन अनीता के रूप में शिनाख्त की|
सुनील ने जेएनआई को बताया कि बीती रात उसकी बहन अनीता लगभग 11 बजे कही चली गयी| जिसके बाद परिजनों ने काफी तलाश किया| लेंकिन पता नही चला| सुबह सूचना मिली कि ट्रेक पर एक लड़की की लाश पड़ी है| जाकर देखा तो पता चला की उनकी बहन की लाश है| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| क्षेत्रीय लोग अनीता की हत्या कर शव ट्रेक पर डालने की बात भी कर रहे है|
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही होगी|