संदिग्धों के साये में सहमी सेन्ट्रल जेल की बाहरी सुरक्षा!

CRIME FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: सेन्ट्रल जेल में माफिया सुनील राठी बंद होने के बाद से पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा व जिलाधिकारी मोनिका रानी की सख्त निर्देश है की जेल की बाहरी सुरक्षा पे पुलिस ध्यान देकर संदिग्धों पर अपनी पैनी नजर रखे | लेकिन आलम ये है कि पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था बेहद ही लचर है| सेन्ट्रल जेल के मुख्य गेट से इर्द-गिर्द संदिग्धों की चहल कदमी रहती है| लेकिन उन्हें टोंकने वाला तक कोई नही|
डॉन मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या के बाद से सेन्ट्रल जेल में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है| जिसके बाद मुलाकात पर भी कड़ी निगाह रहती है| लेकिन जेल के बाहर कई संदिग्ध लग्जरी वाहनों का फर्राटा भरना लगातार जारी है| लगातार संदिग्धों की चहल कदमी से स्थानीय लोगों में भय का माहौल व्याप्त है| लेकिन खाकी की मौजूदगी का अहसास आं जनता को नही हो रहा|
सुबह तकरीबन 9 बजे से दोपहर लगभग 3 बजे तक जेल गेट के बाहर संदिग्ध लग्जरी गाड़ियों का आना और संदिग्ध लोगों का उठाना बैठना शुरू हो जाता है| लेकिन उन पर नजर रखने के लिये पुलिस नही दिखायी पड़ती| जिससे बाहरी सुरक्षा को लेकर सबाल खड़े हो रहे है| सुबह 9 बजे से ही बंदियों से मुलाकात करने आने वाले लोगों का आना शुरू हो जाता है| उसी समय संदिग्ध भी लग्जरी गाड़ियों पर नजर आते है| बुधवार को भी माफिया के मिलने वाले लग्जरी गाड़ी से आकर बेख़ौफ़ होकर जेल परिसर में टहलते नजर आये| उन्होंने मुलाकात का भी प्रयास किया लेकिन बात नही बनी| लेकिन पुलिस की चहल कदमी नजर नही आयी|
चौकी इंचार्ज दिनेश गौतम ने बताया की वह बुधवार को कोर्ट गये थे| पुलिस अपनी नजर बराबर रख रही है|
योगी के फरमान को लग रहा पलीता
योगी सरकार ने बीते 15 जुलाई को ही पूरी प्रदेश में पोलोथिन पर रोंक लगा दी थी| लेकिन उसके बाद भी मुलाक़ात को आने वाले लोग धड़ल्ले से पोलोथिन को जेल के भीतर बेरोक टोंक ले जा रहे है| जिससे सरकार के फरमान को पलीता लग रहा है|
एक दरोगा व सिपाही के सहारे सेन्ट्रल जेल चौकी
सेन्ट्रल जेल चौकी पर एक चौकी इंचार्ज दिनेश गौतम व एक सिपाही की तैनाती है| इसी चौकी के ऊपर एशिया की सबसे बड़ी जेल केन्द्रीय कारागार की बाहरी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी है| कई माफिया जेल में पहले से बंद है| वही माफिया सुनील राठी के जेल में आने के बाद भी सुरक्षा के कड़े निर्देश दिये गये है | जबकि चौकी इंचार्ज ने बताया की 10 सिपाहियों के पद है| लेकिन चौकी पर केबलएक सिपाही व एक होमगार्ड की तैंनाती है| चीता पुलिस आ जाती है|