नमामि गंगे:संकल्प अब तो गंगा की सफाई होगी कब

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: केंद्र में आयी बीजेपी सरकार बीते चार साल में करोड़ो रूपये केबल गंगा को अविरल व निर्मल बनाने पर खर्च कर चुकी है| दर्जनों संगठन गंगा सफाई के नाम पर अपनी राजनैतिक रोटी सेंक रहे है| लेकिन गंगा की निर्मलता पर कितना प्रभाव पड़ा यह किसी से छुपा नही है| आज भी शहर के नाले गंगा की अविरलता और निर्मलता में जहर घोल रहे है| लेकिन आज भी केबल सफाई का संकल्प लेने की बात गले नही उतरती|
बीजेपी के नमामि गंगे प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीकृष्ण दीक्षित (बड़े जी) का जनपद में आगमन हुआ| उनका संगठन के जिला संयोजक रवि मिश्रा व फतेहगढ़ नगर संयोजक संदीप सक्सेना ने पुलिस लाइन के निकट उनका स्वागत किया| श्री दीक्षित ने नगर के पटेल पार्क में पंहुचकर एक गोष्ठी का आयोजन किया| जिसमे उन्होंने गंगा को साफ-सुथरा रखने की सलाह दी| प्रदेश अध्यक्ष पांचाल घाट गये जंहा उनका आचार्य प्रदीप शुक्ला ने स्वागत किया| उन्होंने गंगा आरती कर उसकी साफ़-सफाई का संकल्प लिया| सबाल यह उठता है की प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी केंद्र सरकार के कार्यकाल को पूर्ण होने से कुछ महीने पूर्व आये और केबल संकल्प दिलाकर चले गये| यह बात आमजन मानस के गले नही उतरी| उन्होंने पांचाल घाट पर निर्माण कार्य में कमी पायी| जिस पर उन्होंने जेई पर नाराजगी व्यक्त की|
संजीब मिश्रा बॉबी, गंगा प्रदूषण निवारण समिति के राष्ट्रिय अध्यक्ष ब्रजकिशोर मिश्रा, राघव दत्त मिश्रा आदि ने भी प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया| गोविन्द त्रिवेदी, संजू शर्मा,देवेन्द्र, सरल त्रिवेदी, सुनील गुप्ता, सुनील गुप्ता आदि रहे|