श्रीराम की बारात में श्रद्धालु हुये भावविभोर

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:श्री राम विवाह की शोभायात्रा में सभी बरातियो ने जमकर लुफ्त उठाया| वही राम-सिया के विवाह मंचन से बारात तक के कार्यक्रम में सभी मनोहारी झाँकियो को देख कर श्रद्धालु भावविभोर हो गये| राम बारात में जैसे ही श्री राम के गले में सीता जी ने वरमाला डाली तो रामचरित मानस की चौपाई “रंगभूमि जब सिय पगु धारी। देखि रूप मोहे नर नारी लोगो की जवान पर तैर गयी|
शहर के रेलवे रोड स्थित सरस्वती भवन से प्रारम्भ की गयी श्री राम लीला मण्डल की राम बारात शहर के चौक से लोहाई रोड, गुदड़ी, पक्कापुल, किराना बाजार, से पुन: चौक होते हुए नेहरु रोड घुमना से होते हुए जनकपुरी लिंजीगंज बाजार के लिये रवाना हुई| | जंहा राम सिया का विवाह सम्पन्न कराया जायेगा| बरातियो ने नौटंकी का भी जमकर लुफ्त उठाया| जगह-जगह भीड़ भी राम बारात का दर्शन उत्साह पूर्वक कर रही थी| पुलिस की भी चाक चौबंद व्यवस्था की गयी | जगह-जगह श्री राम विवाह की शोभायात्रा की आरती उतारी गयी| पुष्प वर्षा भी हुई|वही बारात में गणेश जी,शंकर जी, विष्णु व लक्ष्मी, दुर्गा जी, रामदरवार, सरस्वती, ब्रह्मा, श्री कृष्ण राधा, आदि की लगभग तीन दर्जन से अधिक झाँकियाँ निकाली गयी| इस दौरान राम लीला कमेटी की अध्यक्ष डॉ० रजनी सरीन, कार्यकारी कारी अध्यक्ष लाल जी टंडन, मंत्री संजय अग्रवाल, धीरज सारस्वत, मटन लाल, विश्वास सारस्वत, विवेक मिश्रा, अशोक गर्ग, धर्मेन्द्र गुप्ता आदि रहे|
बारात में क्रांति फिल्म की झांकी रही आकर्षण का केंद्र
श्रीराम जी की बारात में इस बार क्रांति फिल्म की झांकी की जमकर तारीफ हुई| जिसमे मनोज कुमार को जंजीरों से बाँधा गया था| साथ ही हेमा बना कलाकार पानी के फब्बारे के पानी में गाना गा रहा था| साथ ही शत्रुघन सिन्हा को भी झांकी में जगह मिली| इसके साथ ही कादर खान द्वारा फिल्माये गये गाने दे दाता के नाम तुझको अल्ला रखे गीत का भी प्रदर्शन कलाकारों ने किया| दोनों झांकियों को खूब सराहा गया|