श्रम विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेगी सपा मजदूर सभा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa सामाजिक

फर्रुखाबाद:समाजवादी पार्टी मजदूर सभा ने श्रम विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है| इसके चलते 5 फरवरी को श्रम विभाग का घेराव किया जायेगा|
सपा के आवास विकास कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया| जिसमें नवमनोनीत मजदूर सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल कुमार यादव का स्वागत किया गया| विमल ने बताया कि आगामी 5 फरवरी को सपा मजदूर सभा श्रम विभाग में व्यक्त भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी| जिसका कानपुर मंडल का प्रभारी भी विमल यादव को मनाया गया है|
पार्टी कार्यालय पर सपा जिला महासचिव मंदीप यादव,मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष धनश्याम यादव (बाबा),अजय वर्मा,दिनेश शर्मा,इलियास मंसूरी,सत्यराम वर्मा,पियूष यादवआदि रहे|