श्रंगीरामपुर के प्रधान बाबा जगदीशा नन्द का निधन

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीते कई बार से श्रंगीरामपुर के प्रधान रहे बाबा जगदीशा नंद का मंगलवार को सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया| परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया|

बाबा जगदीशा नंद क्षेत्र में सभ्रांत लोगो में सुमार थे| वह पुराने कांग्रेसी भी रहे | खुर्शीद आलम खां के साथ एक समय में वह कंधे से कंधा मिलाकर चले| कई दशको से वह लगातार श्रंगीरामपुर के प्रधान चुने जा रहे थे| मंगलवार सुबह लगभग 6 बजे उनकी दिल का दौड़ा पड़ने स्वर्गवास हो गया| परिजन ने उनका अंतिम संस्कार श्रंगीरामपुर घाट पर कर दिया| इस दौरान बड़ी संख्या में भीड़ उनके अंतिम दर्शन को उमड़ी |