शौचालय के टेंक की सफाई कर रहे दो मजदूरों की मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS PANCHAYAT ELECTION POLICE

uday pal yadav1 copyफर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के मोहल्ला काजी निवासी ग्रीश पुत्र बालकराम शाक्य के शौचालय का टेंक साफ कर रहे दो दलित मजदूरों 30 वर्षीय विष्णु व महादेश पुत्र बदले उर्फ़ आशाराम की मौत हो गयी| मौके पर भीड़ लग गयी| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|

विष्णु व महादेश ने ग्रीश से 3000 हजार रुपये का ठेका शौचालय का टेंक साफ़ करने के लिये लिया था| बीती रात वह घर से खाना खाकर शौचालय की सफाई के लिये आ गये| शाम लगभग 10 बजे जब टैंक में बाल्टी नही डूबी तो महादेश उसमे घुस गया| एक बाल्टी मलवा अन्दर से भर दिया| उसके बाद वह जहरीली गैस से वह बेहोश होने लगा उसने यह जानकारी चिल्लाकर अपने साथी विष्णु को दी| लेकिन कुछ देर के बाद उसकी आवाज बंद हो गयी| अपने साथी की आवाज ना आने पर विष्णु भी अन्दर उतर गया| लेकिन वह भी जहरीली गैस का शिकार हो गया|

यह देकर उसके अन्य साथियों में चीखपुकार मच गयी| साथियों ने उसे डंडा,रस्सी डालकर निकलाने का प्रयास किया लेकिन तब तक दोनों दम तोड़ चुके थे | टेंकमें गैस कट पाइप नही था| महादेश का अभी विवाह नही हुआ था जबकि विष्णु की पत्नी रीना का रो-रो कर बुरा हाल हो गया | देर रात घटना की सूचना पुलिस को दी गयी | जिसके बाद थानाध्यक्ष सुशील कुमार मौके पर पंहुचे| उन्होंने कायमगंज पालिका को सूचना दी| लेकिन मशीन नही पंहुची| जिसके बाद कंपिल चेयर मैंन उदय पाल यादव ने कटर की व्यवस्था करायी तब जाकर शवो को बाहर निकाला जा सका| इसके बाद उन्होने मृतक के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी|