शेरावाली के दर्शन को सड़क पर उमड़ी आस्था

FARRUKHABAD NEWS Politics धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:भोलेपुर के वैष्णो देवी मंदिर से माँ की भव्य शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से निकाली गयी| जिसमे श्रद्धालु माँ के प्यार में सड़को पर थिरकते नजर आये| पूरा शहर माँ दुर्गा की भक्ति में रमा नजर आया। हर गली और मुख्य जगहों पर शोभायात्रा की पूजा अर्चना हुई, शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कदम-कदम पर पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत हुआ। भगवान कृष्ण की सुंदर झांकीयों और माँ दुर्गा की झांकियों की अनेक सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों ने आरती उतारकर पूजा अर्चना की।
कार्यक्रम संयोजक डॉ० राकेश तिवारी के नेतृत्व में निकाली गयी शोभायात्रा भोलेपुर वैष्णो देवी मन्दिर से शुरू होकर फतेहगढ़ चौराहे, कोतवाली रोड से कचेहरी सिबिल लाइन, पुलिस लाइन होते हुये जिला जेल चौराहे पंहुची| उसके बाद नवदिया होते हुये पुन: फतेहगढ़ चौराहे आयी| इसके बाद बैष्णो देवी मंदिर में अल्प विराम के बाद शोभायात्रा गुरुगाँव देवी मंदिर के लिये रवाना हुई|
शोभायात्रा मे गोपियों संग कृष्ण का नृत्य खूब सराह गया| इसके साथ ही साथ कृष्ण, हनुमान, भगवान शंकर, श्री गणेश सहित अनेको प्रकार की झांकी निकाली गयी| लव-कुश के स्वरूप को खूब सराहा गया| जिसमे अमन और आकाश रहे| इस दौरान अशोक तिवारी, रत्ना तिवारी, राहुल तिवारी, रोहित तिवारी, डॉ० स्वेता तिवारी,पीएन मिश्रा, राजेश शुक्ला,कंचन मिश्रा, कौशलेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे|