शुक्रवार से शुरू होगा परंपरागत रामलीला का मंचन

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: शुक्रवार शाम से श्रीरामलीला मंडल की ओर से सरस्वती भवन में होने वाली परंपरागत रामलीला का मंचन शुरु होगा| इसके एक दिन पूर्व श्रीराम विविध कला केंद्र के स्वरूपों ने गंगा घाट पर पूजन किया।वही हनुमान गढ़ी में सुंदरकांड का पाठ हुआ|
गंगा तट पर स्थित भैरोंघाट पर श्रीराम विविध कला केंद्र के मुख्य निर्देशक विजय दुबे मटरलाल स्वरूपों को लेकर पंहुचे| उन्होंने भैरोंघाट गंगा स्नान व पूजा की| इसके बाद सुंदरकांड का आयोजन हुआ| पूजन के बाद स्वरूपों को भोग लगाया गया| मिष्ठान विक्रेता अरविन्द भारद्वाज व कमेटी ने स्वरूपों के भोजन की व्यवस्था करायी थी| गुरुवार की शाम सरस्वती भवन में हवन का आयोंजन किया गया| कार्यकारी अध्यक्ष लालजी टंडन, संजय गर्ग, गोपाल सारस्वत,अनिल गुप्ता, गोपालकृष्ण अग्रवाल, रमन कटियार, बंटू अग्रवाल आदि रहे|