शुक्रवार को आयेगे स्वामी प्रसाद मौर्य

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: प्रदेश सरकार के श्रमसेवायोजन व समन्वय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य शुक्रवार को जिले में पंहुचकर बुद्ध जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लेगे|
मंत्री स्वामी प्रसाद के निजी सचिव उमा शंकर के द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार वह 12 :30 बजे बीजेपी नेता प्रो० शैतान सिंह शाक्य के आवास विकास कालोनी में बने आवास पर पंहुचेगे| उसके बाद वह तथागत बुद्ध समिति कंपिल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे| प्रो० शैतान सिंह ने बताया कि कंपिल में बी डी शर्मा के कालेज में तथागत बुद्ध समिति का कार्यक्रम आयोजित किया गया है|