शीतगृह में पुरानी दरों पर होगा आलू भंडारण

FARRUKHABAD NEWS POLICE कृषि जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:सड़क पर फेंके जा रहे आलू को देखकर शीतगृह मालिको ने किसानों को काफी राहत दी है| बिजली बिल में बढ़ोत्तरी होने के बाद भी आलू के भंडारण शुल्क में कोई बढ़ोत्तरी नही की जायेगी|

मऊदरवाजा के ग्राम पचपुखरा स्थित शीतगृह संघ के नेता सन्नू गंगवार के चंदा कोल्ड में शीतगृह मालिको की एक बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे शीतगृह में आलू भंडारण के शुल्क को लेकर विस्तार से चर्चा हुई| जिसमे कहा गया कि सरकार ने जबरन बिजली के बिलों में बढ़ोत्तरी की है| जिससे किसान तो परेशान है कि कोल्ड मालिक भी संकट में है| वही दूसरी तरफ किसान का आलू सडकों पर सड रहा है| जिससे उसके सामने आर्थिक समस्या है|

सभी शीतगृह मालिको ने निर्णय लिया की| पुरानी दरों पर 250 रूपये कुंतल के हिसाब से की किसान का आलू कोल्डों में भंडारण किया जायेगा| उमेश अग्रवाल,सन्नू गंगवार,महेन्द्र सिंह कटियार,सुरेश अग्रवाल, विनोद कटियार, पुनीत रस्तोगी, विनोद अग्रवाल आदि रहे|