शिक्षक समस्याओ को लेकर ज्ञापन सौपा

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने शिक्षको की विभिन्य समस्याओ को लेकर ज्ञापन सौपा| साथ ही साथ समस्याओ के जल्द निस्तारण की मांग भी रखी| समस्याओ का निस्तारण ना होने पर आगे की रणनीति पर विचार करने की बात भी कही|

संगठन के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने कोषाधिकारी कार्यालय पंहुचकर उन्हें ज्ञापन सौपा| जिसमे कहा गया कि जनपद के सभी एबीआरसी का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद भी अभी तक नवींन नियुक्ति नही की गयी | उनके नवीनीकरण पर संगठन ने विरोध जताया है | वेतन नियत समय पर प्राप्त ना होना, जनपद में फ़ैल रहे स्वाइन फ्लू, मलेरिया, डेंगू आदि जिसके लिये छात्रों की जाँच की जाये|

नगर में कई विधालय किराये के भवनों में चल रहे है | एक वर्ष से उनका किराया भुगतान नही हुआ| जिससे विवाद की स्थिति है| आदि मांगे रखी | पीआर कश्यप संगठन मंत्री भी मौजूद रहे|