शिक्षकों के प्रमोशन के लिये जल्द होगा आंदोलन

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के द्वारा बढ़पुर और कमालगंज की कमेटी को लेकर चुनाव सम्पन्न हुआ| जिसमे कहा गया कि यदि शिक्षको की प्रमोशन प्रक्रिया जल्द शुरू नही हुई तो संगठन आन्दोलन करेगा|

फ़तेहगढ़ में जिला विधालय निरीक्षक के कार्यालय के सामने एक गेस्ट हॉउस में आयोजित चुनाव के बाद कमेटी की घोषणा हुई| जिसमे बढ़पुर में व्लाक अध्यक्ष आदेश वाजपेयी, व्लाक मंत्री अखिल त्रिवेदी, व्लाक उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, कोषाध्यक्ष शिवकुमार दुबे, उपाध्यक्ष निखिल शाक्य, संयुक्त मंत्री गौरव सक्सेना, संगठन मंत्री अनुज कटियार,प्रसार मंत्री अभिषेक श्रीवास्तव वही कमालगंज व्लाक अध्यक्ष जगदीश अवस्थी, महिला उपाध्यक्ष प्रवेश चतुर्वेदी, मंत्री पुष्पा त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष अजीत दिवाकर, संगठन मंत्री सुशील कुमार को नियुक्त किया गया|

वही दोनों व्लाकों में 10-10 सदस्य भी चुने गये| बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने बताया जनपद में जल्द प्रमोशन प्रक्रिया शुरू की जाये| यदि जनवरी माह में प्रक्रिया शूरू नही हुई तो संगठन आन्दोलन की रहा पकड़ेगा| चुनाव अधिकारी के रूप में ओमप्रकाश शर्मा मौजूद रहे| राकेश वाजपेयी, शिवकुमार दुबे, निखिल शाक्य, ज्ञानेश दीक्षित, अभिषेक श्रीवास्तव, विवेक ने भी विचार व्यक्त किये|