शासन और सरकारों की अनदेखी से महोत्सव पर आर्थिक संकट!

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

dr-raamkrashn-rajputफर्रुखाबाद: 20 वें फर्रुखाबाद महोत्सव का आगाज हो गया है| 25 दिसम्बर को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ इसका विधिवत शुभारम्भ भी हो जायेगा| लेकिन एक दंश अभी भी महोत्सव के आयोजको को झेलना पड़ रहा है वह यह कि अभी तक लगातार प्रयास के बाद भी शासन ने कोई आर्थिक सहायता नही की है| जिससे महोत्सव बड़े-बड़े चेहरों और धनकुबेरों के रहमो करम पर आयोजित हो रहा है|

पटेल पार्क में रविवार को महोत्सव का शुभारम्भ पूरे जोरशोर के साथ होने जा रहा है| जिसको लेकर पटेल पार्क में आयोजित कि गयी प्रेस वार्ता में महोत्सव के अध्यक्ष डॉ० रामकृष्ण राजपूत ने महोत्सव की पूरी भौगोलिक दशा से अवगत कराया| उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद महोत्सव की शुरुआत वर्ष 27 दिसम्बर 1997 को शुरुआत की गयी थी| तभी से लगातार फर्रुखाबाद महोत्सव का आयोजन प्रति वर्ष होता चला आ रहा है| उन्होंने यह भी कहा बीते वर्षो में जिलाधिकारियों के द्वारा शासन को लगातार पत्र लिखने के बाबजूद अभी तक महोत्सव को कोई आर्थिक सहायता नही मिली|

उन्होंने बताया की पूर्व सहयोगियों तथा नवीन मददगारो की सहायता से कार्यक्रम का आयोजन भव्यता के साथ किया जा रहा है| इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट व महोत्सव के सचिव शिव बहादुर सिंह,सरदार बाबू सिंह गिल, पप्पन मिंयाँ, सर्वेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे|