शार्ट शर्किट से लगी आग ने जला डाली गृहस्थी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक

फर्रुखाबाद:अचानक शार्ट शर्किट से आग लगने से लाखों का घरेलू सामान जलकर राख हो गया| सामान के साथ ही साथ कुछ नकदी भी जली है| मौके पर राजस्व टीम ने पंहुचकर छति का आंकलन किया|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम गढिया निवासी ओमप्रकाश वाथम पुत्र अमर सिंह अपने खेतों में पानी लगाने शुक्रवार को सुबह गये थे| उन्हें खाना देने ओमप्रकाश की पत्नी राधा खाना देने जा रही थी| उसी घर पर बच्चे खेल रहे थे| तभी अचानक शार्ट शर्किट से निकली चिंगारी से लाखों का घरेलू सामान बैड,पंखा,कपड़े,रजाई-गद्दा,टीवी के साथ ही साथ नकदी भी जल गयी| शोर व चिखपुकार सुनकर ओमप्रकाश व उसकी पत्नी राधा मौके पर आ गये| ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया| लेकिन तब तक गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया|
जानकारी होने पर भाजयुमों उपाध्यक्ष पंकज पाल व आलोक राजपूत मौके पर पंहुचे| इसके बाद उन्होंने राजस्व कर्मियों को सूचना दी| जिसके बाद राजस्व कर्मियों ने जाकर क्षति का आंकलन किया|