शहर में ई-रिक्शा का ब्रेक लगने पर किया प्रदर्शन

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: आये दिन शहर के भीतर लग रहे जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिये प्रशासन ने कड़े निर्देश जारी कर दिये | जाम का मुख्य कारण ई-रिक्शा व टैम्पों के शहर के भीतर जाने से पूरी तरह से प्रतिबन्ध लगा दिया गया है| जिससे ई-रिक्शा चालकों ने आक्रोशित होकर प्रदर्शन किया|
नगर में प्रवेश का लाल गेट एंट्री का मुख्य रास्ता है| जंहा बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोंक रहती है| लेकिन ई-रिक्शा जाम में अहम भूमिका है| विभाग में महज 230 ई रिक्शा ही रजिस्टर्ड हैं। लेकिन कई हजार ई-रिक्शा सडकों पर दौड़ रहे है|16 मार्च से ई-रिक्शा की धरपकड़ का अभियान चलने के आसार है| इससे पहले ही प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया और नगर में प्रवेश पर रोंक लगा दी|
रोंक लगने की खबर पर सभी ई-रिक्शा चालक लाल दरवाजे पर एकत्रित हुये और जमकर नारेबाजी के साथ ही प्रदेशन किया|