शहर के बीचों बीच नोएंट्री में टैम्पो अड्डा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:नगर में हर रोज लगने वाले भीषण जाम के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बड़ी हाय-तौबा करनी पड़ती है। काफी देर तक वाहन धीरे-धीरे खिसकते रहते हैं। कुल मिलाकर हालत यह रहती है कि सड़क पर वाहनों के पहिए रेंगते नजर आते है| इसकी मुख्य कारण यह भी है कि सबारियां भरने के लिए टैम्पो चालको ने चौक पर अपना अड्डा काफी समय से बना रखा है| जिससे सुबह से ही जाम से आम जनता को रूबरू होना पड़ता है|
अगर आप लाल दरवाजे तिराहे से चौक की तरफ जा रहे हैं तो आपका सामना इस भीषण जाम से जरूर होगा। होली के त्यौहारों के समय तो हालत और भी दयनीय हो जाती है। सड़कों के दोनों तरफ पटरी दुकानदार और ऊपर से उसमें एक भी टैम्पो आ गया तो शामत आई समझो। तब शुरू होता है लम्बे जाम का खेल। आप यह सोचने की गलती ना करें, कि टैम्पो गया तो जाम खत्म, एक जायेगा तो दूसरा तुरन्त ही आयेगा। कभी कभार तो एक साथ कई-कई टैम्पो चौक बाजार के निकट सबारी भरते मिलते है|
जाम के कारण आम जनमानस को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ता है। इसका प्रमुख कारण है पुलिस की अनदेखी है| जो टैम्पों चालको व चार पहिया वाहनों को बेहिचक मुख्य बाजार में जाने की इजाजत देती है|
यातायात प्रभारी देवेश कुमार ने जेएनआई को बताया कि आम जनता को किसी भी कीमत पर जाम की झाम से जूझना नही पड़ेगा| यदि कोई टैम्पो नोएंट्री में प्रवेश करेगा तो उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में आयी जायेगी|
सीओ सिटी रामलखन सरोज ने जेएनआई को बताया कि नोएंट्री में टैम्पो को घुसने की इजाजत नही है| नगर में मुख्य बाजार में टैम्पो व चार पहिया वाहनों पर रोंक लगायी जायेगी|