शराबी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

FANSIफर्रुखाबाद: कोतवाली फ़तेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला नगला राजन निवासी 40 नवाब सिंह पुत्र गोवर्धन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया|
बीती मंगलवार की रात नबाब सिंह घर पर खाना खाने के बाद सोने के लिये अपने कमरे में चला गया| कई घंटे के बाद जब उसकी पुत्री गुनगुन ने खिड़की से झांक कर देखा तो नबाब सिंह फांसी पर झूलते मिले| उसे फांसी पर लटका देख चीखपुकार मच गयी| पत्नी मंजू और अन्य लोगो की मदद से दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा गया| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

कर्नलगंज चौकी इंचार्ज त्रिभुवन सिंह ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था| जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली| जाँच की जा रही है|