शमा ने चुनाव प्रचार के लिये बनायी टीमें

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA PALIKA CHUNAV Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) समाजवादी पार्टी से नगर पंचायत के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी शमा बेगम ने भी चुनावी रणनीति में बदलाव किया है| जिसके तहत उन्होंने टीमें बनाकर क्षेत्र में रवाना की|

सपा नेता ज्याउद्दीन की पत्नी शमा बेगम सपा से नगर पंचायत से पार्टी के सिम्बल पर चुनाव लड़ रही है| बीते दिन कस्बे में सपा नेताओ की बैठक ने साइकिल की चाल तेज कर दी थी| वही मंगलवार को शमा बेगम की पुत्रबधू हिना व उसके पति मल्लू शेख के साथ ही पौत्र अकरम ने प्रचार के तरीके में बदलाब किये जिसके चलते आधी आबादी व पुरुषों की अलगअलग टोली बनायी गयी| एक साथ सभी अलग-अलग क्षेत्रो में प्रचार के लिये निकले|

हिना शेख ने बताया की नगर पंचायत का विकास उनकी सास शमा बेगम के जितने के बाद प्रमुख होगा| यदि जनता ने उनके प्रत्याशी पर विश्वास दिखाया तो ऐतिहासिक विकास होगा| रिटायर्ड शिक्षिका शमा बेगम ने कहा की जनता की सेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है|