शमसाबाद में फिर आधा दर्जन घरों के ताले तोड़ लाखो की चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) पुलिस का इकबाल योगी सरकार में क्या है यह तो जनपद में हो रही आपराधिक घटनाओ से साफ दिख रहा है| लूट, चोरी की घटनायें प्रतिदिन हो रही है| जिससे आम जनता अपने को घर हो या बाहर असुरक्षित महसूस कर रही है| बीती रात फिर चोरों ने पुलिस को नया होमवर्क दे दिया| बीती रात पुन: चोरों ने आधा दर्जन मकानों के ताले तोड़ लाखो के जेबरात व नकदी चोरी कर ली| पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है|

थाना क्षेत्र के ग्राम खुडना धमधमा निवासी गौरव व सौरभ पुत्र राजकुमार भटिंडा पंजाब में नौकरी करते है| उसके घर पर ताला लटका था| चोरो ने उसके घर को निशाना बनाया| चोरो ने उनके घर के मुख्य द्वारा का ताला तोड़ घर के भीतर प्रवेश किया और चार कमरों ने ताले तोड़ चोरी की घटना की अंजाम दिया| सुबह ग्रामीणों ने चोरी हो जाने की सूचना उनके ससुर कुबेरपुर कायमगंज निवासी अबधेश कुमार को दी| जिसके बाद अवधेश मौके पर पंहुचे| लेकिन कोई सुराग नही लगा|

इसी गाँव के निवासी अलाउद्दीन पुत्र मटरू मंसूरी के घर बीते तीन माह पूर्व चोरी हुई थी| जिसमे 30 हजार के वर्तन चले गये थे| उसका अभी मुकदमा दर्ज नही हुआ| इसके बाद भी चोरो ने पुन: इनकों निशाना बनाया| चोर चोरी की घटना को अंजाम देकर बीती रात निकल गये\| सुरेश पुत्र रामनाथ दिल्ली में मजदूरी करते है| उसके मकान का ताला तोड़कर अलमारी व बक्से तोड़ दिये और सामान लेकर निकल गये|
इसके साथ नबाब शेर उर्फ़ तरबान की परचून की दुकान मकान में ही है| बीती रात ताला तोड़कर परचून दुकान से लगभग 3 हजार रूपये का सामान ले गये|

चोरों ने कन्हैया लाल पुत्र रामनाथ के मकान का ताला तोड़कर जेबरात चोरी कर लिये| कन्हैया की माँ हरप्यारी के वृद्धा अवस्था पेशन के भी 10000 हजार रूपये भी चोरी कर लिये| राजेन्द्र पुत्र सुखलाल के घर के ताले तोड़कर जेबरात चोरी किये गये| घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|