व्यूटी पार्लर संचालिका से मारपीट कर सामान फेंका

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) व्यूटी पार्लर संचालिका से मारपीट कर सामान सड़क पर फेंक दिया गया| संचालिका ने नकदी लूट लेने का भी आरोप लगाया है | घटना की सूचना पुलिस को नही दी गयी|
कस्बे में एक व्यूटी पार्लर नया खुला है| जिसको लेकर पूर्व में चल रहे व्यूटी पार्लर संचालिका के पति आक्रोशित हो गये| आरोप है की वह नये खोले गये व्यूटी पार्लर में घुस गये और संचालिका व उसकी बहन के साथ अभद्रता की| उसकी दुकान का सामान सड़क पर फेंक दिया| मौके पर भीड़ लग गयी| आरोप है की दबंग ने दुकान से नकदी भी लूट ली| खबर लिखे जाने तक पुलिस को सूचना नही दी गयी थी|
थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया की अभी तहरीर नही मिली है| तहरीर आने पर जाँच कर कार्यवाही की जायेगी|