व्यापार मंडल बाजार बंद कर निकालेगा मशाल जुलूस

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: जिला उद्योग व्यापार मंडल ने बाजार बंद कर मशाल जुलूस निकालने की घोषणा की है| यह आक्रामक तेबर व्यापारियों ने महंगाई के विरोध में दिखाये है|
टाउन हाल हाल तिराहे पर स्थित संगठन के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर आयोजित वार्ता में कहा गया कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के आवाहन पर डीजल, पेट्रोल, गैस, जीएसटी व चरम सीमा पर बढ़ रही मंहगाई के विरोध में व्यापार मंडल ने आगामी 28 सितम्बर को बंद की घोषणा की है| इससे पूर्व 27 सितम्बर को व्यापारी लाल सराय टंकी से चौक तक मशाल जुलूस भी निकालेंगे|
इस दौरान अतुल गुप्ता, पुन्नी शुक्ला, बंटी सरदार, अल्लादीन, प्रमोद जैन आदि रहे|